रायपुर। सारी दुनिया में आतंक मचाने वाले वायरस कोरोना का तोड़ खोजने के संकेत अमेरिका से मिल रहे हैं। वहां से कोरोना का प्रतिरोधी टीका खोज लेने में सफलता के संकेत मिले हैं। जुलाई तक इसे खोज लेने का दावा भी किया जा रहा है। ये कोरोना के कहर से कराह रही दुनिया के लिए अच्छी खबर है। मगर सबसे अच्छी खबर ये खुद अमेरिका के लिए है। अमेरिका अगर कोरोना का टीका खोज लेने में सफल हो जाता है तो जाहिर है पूरी दुनिया में अमेरिका में बने टीके ही बिकेंगे। जिस तरह से कोरोना का आतंक फैला हुआ है उससे लगता है के सारी दुनिया में टीका खरीदने की होड़ लग जाएगी। बहरहाल कोरोना के कहर ने चीन को तो अरबों रुपए का नुकसान कर ही दिया है। एक बात तो तय है चाहे बीमारी हो महामारी हो प्राकृतिक आपदा हो कहर से बचने का फायदा उठाने से अब कोई नहीं चुकता।



