Home छत्तीसगढ़ दो कांस्टेबलों ने पेशी के दौरान कराई निजी कार में सैर ,...

दो कांस्टेबलों ने पेशी के दौरान कराई निजी कार में सैर , एसएसपी आरिफ शेख ने किया सस्पेंड

594
0

रायपुर:- राजधानी के दो कांस्टेबल के द्वारा पेशी के दौरान कैदी को उसके निजी कार में सैर कराने पर एसएसपी आरिफ शेख ने तत्काल प्रभाव से दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है । बता दें कि कैदी को उसके निजी कार में सैर कराते किसी ने वीडियों बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।

बता दें कि धोखाधड़ी के आरोप में आफताब सिद्धीकी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आरोपी को एक अन्य मामले में पेशी के लिये धमतरी कोर्ट ले जाना था। आरोपी आफ ताब सिद्धीकी को लाने -ले जाने के लिये पुलिस लाईन के दो पुलिसकर्मी कैलाश भारती और डीएन सहारे की ड्यूटी लगायी गयी थी। दोनो कांस्टेबल ने आरोपी आफ ताब को पेशी में न ले जाकर राजधानी में उसकी कार से ऐश कराते रहे। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उसकी पत्नी से भी मिलवाया।
करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी और उसकी पत्नी की मुलाकात हुई। इस दौरान किसी ने दोनों के बातचीत का एक वीडियों बना लिया और सोशल साईड में शेयर कर दिया। जैसे ही इसकी शिकायत रायपुर एसएसपी आरिफ शेख को हुई तो तत्काल प्रभाव से दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here