Home छत्तीसगढ़ कोरोना का असर : राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर लगाया...

कोरोना का असर : राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर लगाया गया बैन …. 31 मार्च तक हेडक्वार्टर में ही रहने के निर्देश…..

1006
0
file photo

रायपुर। कोरोना को लेकर चारो तरफ कोहराम मचा हुआ है इसी मद्देनजर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने कर्मचारियों के छुट्टियों पर अप्रत्यक्ष रूप से रोक लगा दी गयी है। 31 मार्च तक अधिकारी व कर्मचारियों को हेडक्वार्टर छोड़ने पर भी बैन लगा दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर, सभी विभागाध्यक्ष व राजस्व मंडल के अध्यक्षों को पत्र जारी कर आदेशित किया है कि प्रदेश का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी 31 मार्च तक अपने मुख्यालय को ना छोड़ें, उन्हें अपने हेडक्वार्टर में ही रहना होगा। इस आदेश के पीछे मकसद ये है कि अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी में कोरोना के संक्रमण के लक्षण मिलते हैं, तो उसे बिना फैले ही आइसोलेट किया जा सके।

पढ़िए क्या है पूरा आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here