पूर्व CJI रंजन गोगोई ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ. पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रंजन गोगोई का नाम राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. बता दें कि राज्यसभा में 12 सदस्यों को राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किया जाता है. ये सदस्य समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां होती हैं. जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर हुए.



