Home छत्तीसगढ़ दूसरे के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रूपये का...

दूसरे के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रूपये का बैंक से होम लोन लेने का मामला उजागर

445
0

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में दूसरे के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रूपये का बैंक से होम लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज किया है। गंज थाना पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आंध्रा बैंक शाखा फाफाडीह में पदस्थ सहायक प्रबंधक मनोज भट्ट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी डी. श्रीधर एवं अन्य ने  उनके बैंक के खातेदार सेवनलाल राठौर के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किया, जिसमें नाम सेवनलाल का और फोटो खुद को चस्पा कर बैंक से 15 लाख रूपये का लोन निकालकर आहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here