Home छत्तीसगढ़ बस्तरवासियों का जनता कर्फ्यू को मिला अभूतपूर्व समर्थन

बस्तरवासियों का जनता कर्फ्यू को मिला अभूतपूर्व समर्थन

572
0

जगदलपुर। बस्तर संभाग में जनता कर्फ्यू का असर रविवार की सुबह से ही देखने को मिला। दुकानें बंद रही और चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा है। यही आलम ग्रामीण क्षेत्रों का भी देखने को मिला है। यहां यह कहना अतिश्योकिति नही होगा कि बस्तरवासियों का जनता कर्फ्यू का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

बस्तर संभाग में सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला है। सभी व्यापारी प्रतिष्ठान, बाजार और दुकानें बंद नजर आ रही हैं. रविवार को शहर में मुख्य बाजार होने के बावजूद सभी लोगों ने इस बंद का समर्थन किया है। फुटकर व्यापारियों ने भी अपनी सभी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं सुबह से ही नगर निगम अमले और पुलिस प्रशासन ने वाहनों में घूमकर जनता से जनता कर्फ्यू का समर्थन करने और घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। जनता कर्फ्यू की वजह से शहर के सभी मुख्य मार्ग सुनसान नजर आए।

शहरी क्षेत्र के साथ बस्तर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनता कर्फ्यू को समर्थन देते हुए लोग घरों के अंदर हैं। शहर के मुख्य संजय मार्केट से लेकर ,चांदनी चौक, पावर हाउस चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक और मेन रोड, कोतवाली चौक हर जगह सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहकर जनता कर्फ्यू का पूरा समर्थन कर रहे हैं। जनता कर्फ्यू को बस्तरवासियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here