रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने सुकमा जिले में नक्सल मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। ट्वीट कर कहा- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 17 जवानों के शहीद और 14 जवानों के घायल होने की खबर से आहत हूं। शहीदों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



