Home छत्तीसगढ़ झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल से बिलासपुर में फंसे...

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल से बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों के लिए मांगी मदद

508
0

बघेल ने रिट्वीट कर कहा-मजदूरों को झारखंड सीमा तक पहुंचाने व्यवस्था की जा रही

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए बिलासपुर में झारखंड के फंसे मजदूरों की मदद करने की मांग की है।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रिट्वीट करते हुए श्री सोरेन से कहा है कि वे मजदूरों की चिंता न करें, उनके भोजन आदि की व्यवस्था कर दी गई है तथा सभी मजदूरों को झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था अधिकारी कर रहे है।

ज्ञात हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बात की सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से लौट रहे झारखंड के मजदूर बिलासपुर में ट्रेन नहीं मिलने की वजह से फंसे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि मजदूरों की सहायता करें, साथ ही उनका लोकेशन भी मांगा, ताकि उनके लिए सहायता भेजी जा सके।  इधर मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर झारखंड के मजदूरों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था कर दी गई है, वहीं अधिकारी अब उन्हें झारखंड सीमा भेजने की व्यवस्था कर रहे है।०००

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here