रायपुर:- COVID -19 कोरोना वायरस के चलते छत्तीसगढ़ सरकार के मेडिकल कौंसिल ने परिपत्र जारी करके पंजीकृत चिकित्सकों को फोन के माध्यम से चिकित्सा सलाह एवं उपचार के लिये अनुमति प्रदान की है।
पत्र में पंजीयक डॉ श्रीकांत राजिमवाले ने 31 मार्च 2020 तक लॉक डाउन का जिक्र करते हुए मोबाइल , फोन, वाट्सएप के माध्यम से उपचार की सलाह के लिये स्वीकृति दी है, हालांकि अब पी एम के 21 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा के बाद इसे बढ़ाने की जरूरत होगी।


