Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर पार्षद के घर को 14 दिन तक आइसोलेट...

कलेक्टर के निर्देश पर पार्षद के घर को 14 दिन तक आइसोलेट कर दिया… बीजेपी नेत्री ने अमेरिका से लौटे बच्चों की जानकारी छुपाई, कलेक्टर से हुई शिकायत…

540
0

भारतीय जनता पार्टी के जिले की महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद दीप्ति पांडेय ने अमेरिका से लौटे अपने दोनों बच्चों की जानकारी छुपाई, कलेक्टर से हुई शिकायत के बाद उनके घर को किया आइसोलेट बस्तर क्षेत्र में दहशत का मौहल

रायपुर / जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी के जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद दीप्ति पांडेय के घर को कलेक्टर के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने आइसोलेट कर 14 दिन तक घर से बाहर नही निकलने के लिए निर्देशित किया है । गौरतलब है 4 मार्च को उनके दोनों बेटे अमेरिका से लौटे है और उन दोनों का एयरपोर्ट में थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी जिसमे दोनों का टेम्प्रेचर सामान्य पाया गया था । इसके बाद पार्षद दीप्ती पांडेय ने यह जानकारी छुपाकर अपने दोनों बच्चों के बारे में किसी को नही बताई ।

इसके बाद पड़ोस में रहने वाले नागरिको ने होली के समय दोनों बच्चों को बाहर घूमते हुए देखा । इसके तत्काल बाद जिले के कलेक्टर डॉ. अय्याज फ़क़ीर भाई तंबोली, 112 ,और 104 में शिकायत कर कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया गया जिस पर जिले के कलेक्टर ने तुरंत डॉक्टरों की टीम भेज कर पार्षद के दोनों बच्चों का कोरोना सैंपल लेकर उनके घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया गया है।

आपको बता दें कि पार्षद के दोनों बेटे अमेरिका में एमबीबीएस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है और जब कोरोना का प्रकोप अमेरिका ही नही पूरी दुनिया फैलने की दहशत से उनके बच्चे जगदलपुर आये हुए है । तो वही पार्षद दीप्ति पांडेय ने जो खुद एक जनप्रतिनिधि होकर अपने दोनों बेटे के बारे में उच्च अधिकारी को अवगत कराने के बजाय एयरपोर्ट में थर्मल स्क्रीनिंग हो गयी है आगे किसी को जानकारी और कोई जांच कराने की कोई जरूरत नही है कहकर जानकारी छुपाई थी ।

इसके बाद पूरे जगदलपुर जिले ही नही आसपास के जिलों में हड़कंप मच हुआ हैं ।गौर करने वाली बात यह है कि एक जनप्रतिनिधि होकर न जाने कितने लोगों की जान खतरे में डाल रही है खुद देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आम जनता से अपील कर रहे है और इसी बीच इस तरह की लापरवाही एक जनप्रतिनिधि के द्वारा कितना भारी पड़ सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here