Home मनोरंजन शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बेटी समिषा के साथ तस्वीर

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बेटी समिषा के साथ तस्वीर

500
0

शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। हालांकि इस तस्वीर में उनकी पूरी फैमिली साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने की शिल्पा ने एक खास वजह भी बताई है।
शिल्पा ने अपनी बेटी के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, आज समिषा 40 दिन की हो गई जो हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक मां और बच्चे के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो रिवाज के हिसाब से पहली बार आज बच्चे को घर से बाहर निकालना होता है और उसे आशीर्वाद के लिए मंदिर ले जाते हैं, लेकिन आज जो स्थिति है उसमें यह ऑप्शन नहीं। हमने अपने घर के मंदिर में ही भगवान का आशीर्वाद ले लिया।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने पिछले दिनों 21 फरवरी को यह जानकारी देते हुए अपने सारे फैन्स को यह जानकारी दी कि बेटे वियान के 7 साल बाद उनके घर बेटी हुई है। हालांकि, यह भी बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस बार सरोगेसी के जरिए पैरंट्स बने हैं और दोनों अपनी इस बिटिया को लेकर बेहद खुश हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी अपने फैन्स से शेयर की थी और बताया था कि 15 फरवरी 2020 को उन्हें यह बेटी सरोगेसी से हुई है। इस पहली तस्वीर में शिल्पा ने अपनी उंगलियों से बेटी का हाथ थाम रखा था। अपनी बेटी का परिचय देते हुए उन्होंने उसे जूनियर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here