Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज शाम को वरिष्ठ अधिकारियों की लेंगे...

मुख्यमंत्री विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज शाम को वरिष्ठ अधिकारियों की लेंगे बैठक

514
0

कोरोना वायरस की रोकथाम के उपायों सहित सभी जिलों में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति की करेंगे समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं के साथ-साथ आम जनता को खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के संबंध में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री ने अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को इस संबंध में सभी जिलों से जानकारी लेने को भी कहा है। मुख्यमंत्री की बैठक के पहले अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे और जिलों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए इंतजामों और लागों को खाद्यान्न सहित अन्य दैनिक जरूरतों के सामान की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here