रायपुर। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन सामान्यत: महीने की 25 तारीख तक वेतन देयक ई-कोष के माध्यम से अपलोड करना होता है। सभी आहरण और संवितरण अधिकारियों को साइबर ट्रेजरी साफ्टबेयर मे रिमोट लागिन के माध्यम से देयक तैयार करने की सुविधाएँ उपलब्ध करायी गयी है।
संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण और देश मे घोषित राष्ट्रीय आपदा को ध्यान में रखते हुये राज्य शासन के निर्देशानुसार माह मार्च पेड इन अप्रैल 2020 का वेतन देयक 4 अप्रेल 2020 तक ई-कोष मे अपलोड करने हेतु सभी डीडीओ को निर्देशित किया गया है।
इस तरह प्राप्त देयको को पारित कर संबंधितों के खाते मे जमा कराने, प्रदेश के सभी कोषालय अधिकारियों को सुनिश्चित करने आदेशित किया गया है।



