कोरोना वायरस की समस्या से दुनियाभर में लोगों को मानसिक और भावनात्मक पर भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। COVID-19 से प्रभावित और अप्रभावित के साथ साथ लॉकडाउन के चलते आम लोग भी तनाव, पैनिक अटैक, डिप्रेशन, हायपोकोनड्रएसिस व अन्य व्यवहारिक समस्याओं की ओर बढ़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश में कार्यरत मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता (Psychiatrists; Clinical Psychologists; Counselling Psychologists) Mann-Helpline के माध्यम से स्वैच्छिक रूप से लोगों को उपरोक्त संदर्भ में सहायता देने आगे आये हैं।
संलग्न टेम्पलेट में मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से दिए गए मोबाइल नम्बर्स पर उनके सम्मुख लिखे समय अवधि में निःशुल्क परामर्श (Counselling) व सलाह ली जा सकती है।
कृपया इस सूचना को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने में भी सहायता करें।



