नईदिल्ली:- किसी भी प्रवासी मज़दूर को इस लाकडाउन में घर जाने से रोका नही जाएगा, बल्कि उनके जाने , खाने की व्यवस्था संबंधित राज्य सरकारों द्वारा की जाएगी , ये ध्यान रखा जाएगा कि सभी का स्वास्थ्य परीक्षण हो तथा सभी को उनके जिलों में 14 दिन कोरेण्टाइन में रखा जाय ।
इसी के साथ केंद्रीय गृह सचिव के इस पत्र में यह भी उल्लेख है कि मज़दूर , कर्मचारी को किराए के मकान से हटाया नही जाएगा, न ही उससे एक माह का किराया जबरदस्ती लिया जा सकेगा।
सभी को 28 दिनों का सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा, वेतन में कोई कटौती नही की जाएगी।





