Home छत्तीसगढ़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं वन विभाग की माना नर्सरी...

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं वन विभाग की माना नर्सरी में मज़दूर

501
0

रायपुर:- भारत सरकार गृह मंत्रालय के अधिसूचना में वन विभाग के कर्मचारियों को अतिआवश्यक सेवाओं में सम्मिलित किया गया है, उसी के तारतम्य में रायपुर वनमंडल के अन्तर्गत इंद्रिरा निकुंज नर्सरी माना में छत्तीसगढ़ शासन एव प्रधान मुख़्य वनसंरक्षक के निर्देशानुसार माना नर्सरी में पौधो के संवर्धन में वहाँ के कर्मचारियों के द्वारा वर्तमान विद्यमान आपदा से भलीभांति परिचित होते हुवे अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे है।
नर्सरी के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि हम सब कर्मचारी कोरोना वायरस से बचने के नियम का पालन करते हुवे कार्य को संपादित कर रहे है। सामाजिक दूरी को पालन करते हुवे कर्मचारी अलग अलग सेक्टर में पौधों में पानी का छिड़काव कर रहे है, एवं मास्क लगाकर तथा समयानुसार बार बार हाथ साफ करके कार्य को संपादित कर रहे है ।

माना नर्सरी में कार्यरत कमर्चारी किसी के दबाव में कार्य नही कर रहे है बल्कि अपना कर्तव्य समझ कर कार्य का सम्पादन कर रहे है। इनकी इस लगन और मेहनत के मद्देनजर वर्तमान लॉक डाउन से कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करने पढ़े इसलिए नर्सरी प्रभारी द्वारा परिचय पत्र बना कर दिया गया है। जिससे उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

माना नर्सरी प्रभारी सतीश कुमार मिश्रा ने समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए प्रेरित करते हुवे अपने एवं परिवार के साथ पद्रेश एवं देश को उक्त विद्यमान वायरस ने निजात दिलाने हेतु प्रेरित करते हुवे अपने आसपास के लोगो को भी जागृत करने का दिशानिर्देश दिया। नर्सरी प्रभारी मिश्रा जी के साथ सहायक प्रभारी सूर्यप्रकाश जाधव, वनपाल फागु सिंह ठाकुर एवं समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here