Home खेल कोरोना से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की मौत, बेटे की मौत के गम...

कोरोना से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की मौत, बेटे की मौत के गम में छोड़ा था खेल

1003
0

कराची:- पाकिस्तान के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी रहे आजम खान की लंदन में घातक कोरोना वायरस से मौत हो गई, उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। साल 1959 से 1961 के बीच लगातार ब्रिटिश ओपन का खिताब जीतने वाले आजम का पिछले सप्ताह ही कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। शनिवार को लंदन के ईलिंग अस्पताल में उनका निधन हो गया।

वह 95 साल के थे। महान खिलाड़ी रहे हाशिम खान के छोटे भाई आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता था। उन्होंने 1962 में चोट और अपने 14 वर्षीय बेटे की दुखद मौत के कारण खेलना छोड़ दिया था। हालांकि दो साल बाद वह अपनी चोट से उबर गए, लेकिन आजम ने तब कहा था कि वह अपने बेटे की मौत के गम से उबर नहीं सके।

पाकिस्तान में पेशावर के बाहर एक छोटे से गांव नवाकिले में जन्में आजम ब्रिटेन में 1956 में बस गए थे। नवाकिले गांव उनके भाइयों जहांगीर और जनशेर खान जैसे महान स्क्वैश चैंपियनों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 1962 में पहली बार सबसे अहम हार्डबॉल टूर्नमेंट यूएस ओपन भी जीता था।

चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, अमेरिका, ईरान और स्पेन समेत कई देश बड़े स्तर पर इस वायरस से प्रभावित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here