रायपुर- लॉक डाउन ने सबसे बुरा हाल उन शराबियों का कर रखा है जो बिन शराब एक दिन नहीं रह सकते हैं। जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, शराबियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। ऐसे ही कुछ बेचैन शराबियों ने रायपुर के राजेन्द्र नगर स्थित सरकारी शराब दुकान में पीछे की दीवाल की ईंट हटाकर की चोरी कर ली। शराबियों ने 40 बॉटल सिम्बा बीयर चोरी कर फरार हो गए। चोरी की गयी बीयर की कीमत 7 हजार से ज्यादा आंकी गई है। घटना की जानकारी होने के बाद आबकारी विभाग ने राजेन्द्र नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।



