Home छत्तीसगढ़ सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर रिहा हुए 390 कैदी

सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर रिहा हुए 390 कैदी

567
0
file photo

रायपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के हेतु राज्य की विभिन्न जेलों से अब तक कुल 390 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। जिनमें से 302 कैदियों को अंतरिम जमानत पर, 79 कैदियों को पैरोल पर और 9 कैदियों को सजा पूरी करने पर विभिन्न जेलों से छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था। जिससे जेलों में बंद कैदियों में कोरोना वायरस का खतरा कम किया जा सके। इसी क्रम में 29 मार्च तक इन कैदियों को कुछ शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here