कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव के चलते जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, एनजीओ और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि समाज के कमजोर वर्ग, दिव्यांग, मजदूरों की वित्तीय या अन्य मदद करना चाहते हैं, तो वे सीधे जरूरतमंदों से संपर्क न करे.
सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों के मद्देनजर जिला पंचायत सीईओ गौरव सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जरूरतमंदों तक मदद अब नोडल अधिकारी के जरिए की जाएगी।











