Home मनोरंजन अब पिता-बेटी वाली फिल्म में दिखेंगे अमिताभ और कटरीना

अब पिता-बेटी वाली फिल्म में दिखेंगे अमिताभ और कटरीना

544
0

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सूर्यवंशी करने के बाद अब कटरीना कैफ एक कॉमिडी फिल्म करने जा रही हैं। फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल करेंगे जिन्होंने आखिरी बार सुपर 30 बनाई थी। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में होंगे। इससे पहले बिग बी और कैट ने फिल्म बूम में साथ काम किया था जो कि कैट की पहली फिल्म भी थी। इस बी-ग्रेड फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी नजर आए थे।
इस डिवेलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, अभी फिल्म का टाइटल डेडली सोचा गया है और फिल्म की कहानी अंतिम संस्कार के इर्द-गिर्द है। कैट को फिल्म का मूल आधार पसंद आया जिसमें लीड ऐक्टर की जर्नी सेल्फ डिस्कवरी की है और इसे मजेदार तरीके से दिखाया जाएगा।
नए जॉनर्स को कर रहीं एक्सप्लोर
सूत्र ने आगे बताया, फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। यह मई में शुरू होनी थी लेकिन दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण मेकर्स चीजों के सही होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद लोकेशन के लिए रेकी की जाएगी। कटरीना अपने मल्टी-लेयर्ड कैरक्टर के बारे में अभी पढ़ रही हैं। अपने करियर के इस फेज में वह नए जॉनर्स को एक्सप्लोर कर रही हैं।
फिल्म में अंतिम संस्कार के अलावा पिता और बेटी के रिश्ते को दिखाया जाएगा। सूत्र के मुताबिक, विकास और कटरीना ने पिता के कैरक्टर के लिए अमिताभ बच्चन से बात की है जिन्होंने फिल्म में इंट्रेस्ट दिखाया है। हालांकि, उन्होंने अभी साइन नहीं की है। तीनों ने फरवरी में कई बार मुलाकात की थी। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री बंद है, ऐसे में प्रॉडक्शन और कास्टिंग दोनों में देरी हो रही है।
बता दें, डेडली के बाद कटरीना एक सुपरनैचरल कॉमिडी में नजर आ सकती हैं जिसमें ईशान खट्टर और अनन्या पांडे भी अहम रोल्स में होंगे। फिल्म का टाइटल फोन भूत बताया जा रहा है। इसके बाद वह टाइगर फ्रैंचाइज के तीसरे इंस्टॉलमेंट में सलमान खान के साथ दिख सकत हैं। इसके बाद फीमेल सेंट्रिक सुपरहीरो फिल्म में भी वह दिखेंगी जिसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here