Home छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन जरूरी है पर महिला शिक्षक स्कूल कैसे पहुँचें?

मध्यान्ह भोजन जरूरी है पर महिला शिक्षक स्कूल कैसे पहुँचें?

512
0

शिक्षा विभाग तथा सामान्य प्रशासन ध्यान दे…

रायपुर:- सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मध्यान्ह भोजन वितरण के लिए 3 अप्रैल से स्कूलों में बुलाया गया है। सार्वजनिक परिवहन बंद है। लॉक-डाउन में घर से बाहर निकलना मना है। कोई पास या दूसरा जरिया उपलब्ध नहीं कराया गया है। रायपुर के आसपास की 20-25 किलोमीटर की परिधी में पदस्थ शिक्षक तथा महिला शिक्षिकाएँ प्राय: सिटी बसों से ही स्कूल आना-जाना करते हैं। यही परिस्थिति प्राय: प्रत्येक जिला तथा ब्लॉक-मुख्यालय से आस-पास आना जाना करने वाले शिक्षकों की होगी। महिला शिक्षकाओं को 20 किलोमीटर निजी वाहन से जाना भी बेहद परेशानी भरा होगा। प्रशासन को इसका कोई हल निकालना चाहिए। या तो महिला शिक्षकाओं को इस कार्य से मुक्त रखें अथवा सिटी वाहन सेवा प्रारंभ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here