Home देश देश के सबसे बड़े दानदाता अजीम प्रेम जी ने 1125 करोड़ रुपये...

देश के सबसे बड़े दानदाता अजीम प्रेम जी ने 1125 करोड़ रुपये कोरेना संकट पर किया दान अपने फाउंडेशन के जरिये करेंगे जनता पर खर्च

475
0

नई दिल्ली। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने मिलकर देश में कोविड-19 के प्रकोप से हो रहे स्वास्थ्य और मानवीय संकट से निपटने के लिए 1,125 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। बुधवार को कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, महामारी के खिलाफ लड़ाई में मिलकर लड़ना है। मदद की इस रकम में 1,125 करोड़ रुपये में, विप्रो लिमिटेड की प्रतिबद्धता 100 करोड़ रुपये है, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 25 करोड़ रुपये है, और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 1,000 करोड़ रुपये की है। बयान में कहा गया है कि ये रकम विप्रो की वार्षिक कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सामान्य परोपकारी खर्चों से इतर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here