कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार लगातार ऐहतियाती कदम उठा रही है। इसी क्रम में अब 1 मार्च केे बाद विदेश यात्रा से छत्तीसगढ़ लौटे सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
रायपुर:- 1 मार्च के बाद विदेश यात्रा से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों की संख्या 2085 है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध के निर्देश प्रदेश के सभी जिलों के सीएमएचओ को दे दिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव मरीजोंं में से अधिकतर की ट्रैवल हिस्ट्री होने के कारण ये फैसला लिया गया है। वर्तमान में एम्स रायपुर में भर्ती तीन युवतियों व रायपुर-कोरबा के एक-एक युवक समेत पांचों मरीज विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। ये सभी ब्रिटेन से लौटकर आए हैं। जबकि हाल ही में डिस्चार्ज किया गया भिलाई का युवक दुबई से लौटा था। राजनांदगांव में भर्ती मरीज थाईलैंड से लौटा है और बिलासपुर में भर्ती महिला मरीज सऊदी अरब से लौटी है। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए 9 मरीजों में से एक ही ऐसा निकला है, जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं रही है।
इन देशों की यात्रा कर छग लौटे हैं लोग छत्तीसगढ़ में चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, इटली, सऊदी अरब, दुबई, थाईलैंड व कुछ अन्य देशों की यात्रा कर लौट आए हैं। अभी तक कुल टेस्ट 787 ही हुए हैं।



