Home छत्तीसगढ़ नक्सल ऑपरेशन की पूरी कमान अशोक जुनेजा के पास

नक्सल ऑपरेशन की पूरी कमान अशोक जुनेजा के पास

899
0

रायपुर। राज्य सरकार ने नक्सल मोर्चे पर नया कमांडर तैनात किया है। ज्ञात हो कि एडीजी अशोक जुनेजा को नक्सल ऑपरेशन के साथ ही विशेष खुफिया शाखा ‘एसआइबीÓ का प्रभार भी सौंपा गया है। अशोक जुनेजा को नक्सल अभियान के अलावा कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं दी गई है। गिरधारी नायक की सेवानिवृृत्ति के बाद से डीजीपी डीएम अवस्थी ही नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सूत्रों की माने तो गिरधारी नायक के सेवानिवृृत होने के बाद से नक्सल मोर्चे पर फुल टाइम अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विचार चल रहा था। चुनाव सहित अन्य कारणों से मामला लगातार नियुक्ति टाला जा रहा था। मार्च माह में सुकमा में हुए बड़े नक्सली वारदात की समीक्षा के दौरान दोबारा नियुक्ति का मुद्दा उठा था। जिसके बाद केंद्रीय गृृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से इसे गंभीरता से लेने का आग्रह किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here