Home छत्तीसगढ़ मजदूर पति-पत्नी की बेरहमी से की गई हत्या…. हत्यारे की तलाश में...

मजदूर पति-पत्नी की बेरहमी से की गई हत्या…. हत्यारे की तलाश में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस

532
0
file photo

दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पातररास घरों में मजदूरी करने वाले मजदूर पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर में दोंनो का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया गया है। मृतक पति का नाम राजू और मृतिका पत्नी का नाम मुन्नी बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पातररास में दैनिक मजदूर करने वाले पति-पत्नी की हत्या के बाद आज सुबह आस-पास के लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी जांच पड़ताल के बाद मृतक पति-पत्नी के शव को अपने कब्जे लिया। मृतक पति-पत्नी की हत्या दोनों के सर पर वार कर किया गया है। मृतक पति का नाम राजू और मृतिका पत्नी का नाम मुन्नी है, वही दोनों के हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

दंतेवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। आसपास के लोगों से पतासाजी की जा रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल द्वारा मृतकों के सगे संबंधी का पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here