Home छत्तीसगढ़ मुख्यालय से बग़ैर सूचना ग़ायब होने पर पखांजुर और अंतागढ़ के CMO...

मुख्यालय से बग़ैर सूचना ग़ायब होने पर पखांजुर और अंतागढ़ के CMO को मंत्री डहरिया ने किया निलंबित

446
0

कांकेर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आज निलंबित किया गया है। शिकायत प्राप्त हुई थी कि पखांज़ुर एवं अंतागढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिना सक्षम स्वीकृति मुख्यालय में उपस्थित नहीं है। शिकायत की पुष्टि उपरांत विभागीय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर विभागीय सचिव अलरमेलमंगई डी द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए।

विभागीय मंत्री द्वारा सभी अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए सचेत किया है है कि सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में ही रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर न केवल अनुशासनात्मक कार्यवाही को जाएगी बल्कि दोषी अधिकारियों।कर्मचारियों के विरुद्ध Disaster Management Act के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here