रायपुर। डॉ आभा सिंह को रायपुर मेडिकल कॉलेड की डीन पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टरेट में पोस्टेड किया गया है। वहीं अंबिकापुर मेडिकल कालेज के डीन पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टरेट में नियुक्त किए गए डॉ. विष्णु दत्त को रायपुर मेडिकल कालेज का नया डीन बनाया गया है। इस बाबत चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव सुरेंद्र सिंह बाघे ने आदेश जारी कर दिया है।



