होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाने वालों ने क्या हितलाभ का भी प्लान सोचा है ?
मुंबई । मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात CISF के 11 जवान COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं. कुल 142 जवान पिछले कुछ दिनों से क्वारंटीन में थे, जिनमें से 4 का परीक्षण कल और अन्य का आज पॉजिटिव पाया गया है.
इसी खतरे से मिलती जुलती एक खबर रायपुर की है जिसमें होमगार्ड्स के जिला सेनानी को कलेक्टर का आदेश नही मानने पर नोटिस दी गयी है, बताया जाता है कि कोरेना वायरस की रोकथाम और व्यवस्था में जुटे स्टाफ के साथ उनको होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाने कहा गया था।
11 CISF jawans posted at Mumbai airport tested #COVID19 positive. Total 142 were under quarantine since last few days. Out of which 4 were tested positive yesterday and others were tested positive today: CISF pic.twitter.com/EByO2I5Xae
— ANI (@ANI) April 3, 2020
जिसके अंतर्गत नगर सैनिकों की ड्यूटी शहर में निगम कर्मचारियों और चिकित्सको के साथ लगाए जिसने की आदेश का पालन करने में देरी के लिये शो काज नोटिस दिया गया है। क्या कलेक्टर इस बात की जिम्मेदारी लेंगे की अल्प पारिश्रमिक में कार्य कर रहे होमगार्ड्स इस बीमारी के शिकार हो जाने पर चिकित्सा तथा परिवार को अन्य अनुकम्पा के लाभ दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह प्राप्त कर सकेंगे?



