Home छत्तीसगढ़ एयर इंडिया ने घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा की बुकिंग पर 30...

एयर इंडिया ने घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा की बुकिंग पर 30 अप्रैल तक लगाई रोक

531
0
file photo

स्पाइस जेट और गोएयर ने 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की

रायपुर । कोरोना वायरस के कारण एयर इंडिया ने अपनी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा पर 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इस रोक के साथ एयर इंडिया विमान की बुकिंग भी रद्द कर दी गई है।  सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के प्रवक्ता द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार से 30 अप्रैल तक एयर इंडिया की सभी वाहनों की बुकिंग बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ‘हम 14 अप्रैल के बाद के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  इधर दूसरी ओर इंडिगो, स्पाइस जेट और गोएयर ने कहा है कि वे 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग कर रहे हैं। स्पाइस जेट और गोएयर ने कहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1 मई से टिकट की बिक्री शुरू कर दी है।

इंडिगो के प्रवक्ता का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फिलहाल बुकिंग नहीं होगी। फुल सर्विस कैरियर विस्तारा द्वारा भी 15 अप्रैल से यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि बुकिंग जारी रखने वाली विमान कंपनियों के प्रवक्ताओं का यह भी कहना कि सरकार के आगामी आदेश जो भी आयेंगे उसका पालन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कामर्शियल उड़ानें 14 अप्रैल तक रोक लगी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here