नईदिल्ली 4 अप्रेल 2020 ( इंडिया न्यूज रूम):– केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों और ऊर्जा सचिवों को आज 4 अप्रेल को पत्र लिख कर कहा है कि व्यवस्था करें कि लोग 5 अप्रैल रात्रि 9 बजे कृपया फ्रिज, कूलर, पंखे आदि बंद ना करें, सिर्फ लाइट्स ही बंद रखें। एकाएक सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहेगा।
जानकारों ने बताया है कि इस गंभीर स्थिति में ऑटोमैटिक कंप्यूटराइज्ड प्रोग्राम से चलने वाले ग्रिड को दोहरा खतरा अंतरराष्ट्रीय हैकर्स के द्वारा कम्प्यूटर प्रणाली में वायरस छोड़ दिये जाने का भी है जिससे परेशानी बढ़ सकती है ।
बहरहाल मोदी जी के आह्वान से विद्युत संचालन उत्पादन वितरण से जुड़े महकमे में बेचैनी बढ़ गयी है । वे कह रहे हैं कि अन्य उपकरणों को पूरी क्षमता से चालू रखने से केवल लाइट के बंद किये जाने का आपका ये सहयोग विद्युत अभियंताओं को ग्रिड संचालन में मदद करेगा।



