Home छत्तीसगढ़ श्रम न्यायालय रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों ने किया एक दिन का वेतन...

श्रम न्यायालय रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों ने किया एक दिन का वेतन समर्पित

682
0

रायपुर:- मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरेना वायरस के रोकथाम एवं राहत हेतु प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा स्वस्फूर्त भाव से योगदान किया जा रहा है । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मार्गदर्शन के अनुरूप श्रम न्यायधीश, रायपुर ओ पी जायसवाल के नेतृत्व में स्वयं तथा सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सहर्ष अपने एक दिन के वेतन 18509.00 का संकलन करके मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया। कार्यालय अधीक्षक पी एन अग्रवाल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सबके द्वारा स्वेच्छा से ये योगदान करके कामना की गई की प्रदेश में यथाशीघ्र कोरेना वायरस फैलाव पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here