रायपुर:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर प्रबंधन ने मेडिकल बुलेटिन के माध्यम से स्पष्ट किया है कि कोरबा के नाबालिग कोरोना वायरस के पॉजीटिव रोगी ने चिकित्सकों या अन्य किसी कर्मचारी पर थूकने का कोई प्रयास नहीं किया। रोगी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप दवा ले रहा है और चिकित्सकों के अनुरूप आइसोलेशन के नियमों का पालन कर रहा है। एम्स में भर्ती दोनों रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है।




