Home देश अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 हजार 67… 109 की...

अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 हजार 67… 109 की मौत

506
0
file photo

नईदिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (कोविड 19) के 693 नए मामले सामने आने के कारण इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई तथा इससे 32 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 109 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक नये मामले पिछले 24 घंटे के दौरान का है। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 200 नये लोग संक्रमित हुए तथा 21 और लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक इस संक्रमण से 292 लोग ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 690 लोग संक्रमित हैं तथा 45 लोगों की मौत हो गयी है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 571 लोग इससे पीडि़त हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुयी है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 503 लोग संक्रमित हैं और सात लोगों की मौत हुयी है।

तेलंगाना में अबतक 321 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुयी है। केरल में 314 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 253 लोग संक्रमण के शिकार हैं लेकिन अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 227 लोग संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुयी है। आंध्र प्रदेश में 226 और कर्नाटक में 151 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: तीन और चार लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है और दो लोगों की मौत हुुयी है। मध्य प्रदेश में 165 और गुजरात में 122 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: नौ और 11 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में छह, पश्चिम बंगाल में तीन तथा बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here