सुकमा। जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक युवक पोडियम सिंगा निवासी बड़ेसट्टी के सिगानपारा की हत्या नक्सलियों ने कर दिया है। नक्सलियों के द्वारा शव के पास पर्चा फेंक कर उस पर पुलिस के मुखबिरी का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों के केरलापाल एरिया कमेटी ने पर्चा जारी करते हुए मृतक पोडियम सिंगा पर मुखबिरी के आरोप के साथ ही पुलिस को सूचना देकर फायरिंग करवाने का आरोप लगाते हुए जनअदालत में मौत की सजा देने की बात कही है। मृतक के शव को देर रात गांव के पास पर्चा के साथ फेंका गया।
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने नक्सलियों द्वारा किये गये हत्या की पुष्टि करते हुए इसे कायराना करतूत बताया है। उन्होने कहा कि नक्सली एक तरफ सीजफायर की घोषणा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ जनअदालत लगाकर हत्या करने में लगे हुए हैं, यह नक्सलियों के दाहरे चरित्र को उजागर करता है।



