Home छत्तीसगढ़ सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनो को नक्सलियों ने किया आग के...

सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनो को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, ग्रामीणों में दहशत

646
0
file photo

पखांजूर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने गढ़चिरौली में एक साथ कई वाहनों में आग लगा दिया। वहीं मौके से फरार हो गए। हालांकि नक्सलियों ने किसी की जान नहीं ली है।
जानकारी के अनुसार कमलापुर से लिंगमपल्ली के बीच हो रहे सड़क निमार्ण के विरोध में आज नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। यहां तीन ट्रेक्टर,तीन मिक्सर मशीन और जनरेटर को आग के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि बंदूकधारी नक्सलियों ने पहले मजदूरों को काम बंद करवाया। इसके बाद उसे यहां से भागने की चेतावनी देकर वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इसकी खबर मिलते ही पुलिस इलाके में अलर्ट हो गई। वहीं इलाके में जवानों की सर्चिंग बढ़ा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here