रायपुर :- केंद्र सरकार के पत्र के आधार पर राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिये कलेक्टर एस पी व अन्य अधिकारियों को पत्र जारी करके वनोपज संग्रहण के लिये जाने वालों को लॉकडाउन अवधि में छूट दिए जाने की बात कही है।
खेतों की फसल के लिये किसानों को छूट देने के बाद अब सरकार के इस आदेश को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए वनोपज संग्रहण के लिये लागू कराने की बात कही गयी है। पत्र संलग्न है , दरअसल सरकार नही चाहती कि वनवासियों का नुकसान भी न हो तथा बहुपयोगी लघु वनोपजों का मौसमी संकलन भी प्रभावित न हो।



