Home छत्तीसगढ़ जीएसटी क्षतिपूर्ति के 341.56 करोड़ मिले छत्तीसगढ़ को

जीएसटी क्षतिपूर्ति के 341.56 करोड़ मिले छत्तीसगढ़ को

514
0
file photo
  •  वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव ने शेष बचे 1554.44 करोड़ भी जल्द जारी करने की मांग की
  •  कहा कोविड-19 से लडऩे संसाधन जुटाने और लोगों को राहत देने में मिलेगी मदद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर-नवम्बर-2019 के बकाया जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि 341 करोड़ 56 लाख 50 हजार रूपए जारी किए हैं। जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदेश को दिसम्बर-2019 से मार्च-2020 के लिए एक हजार 554 करोड़ 43 लाख 50 हजार रूपए और मिलने हैं। वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भारत सरकार से यह राशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति की पूरी राशि मिलने से प्रदेश को कोविड-19 से निपटने में जरूरी संसाधन जुटाने और लॉक-डाउन के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को अक्टूबर-2019 से मार्च-2020 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में भारत सरकार से एक हजार 896 करोड़ रूपए मिलने थे। इनमें से 341 करोड़ 56 लाख 50 हजार रूपए 7 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से प्रदेश को अभी भी एक हजार 554 करोड़ 43 लाख 50 हजार रूपए मिलने बांकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here