Home छत्तीसगढ़ महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑन लाईन अध्ययन के लिए दस सदस्यीय टीम...

महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑन लाईन अध्ययन के लिए दस सदस्यीय टीम का गठन

582
0

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग अब स्कूलों की तर्ज पर कॉलेजों में भी ऑनलाइन पढ़ाई कराएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मानिटरिंग के लिए 10 सदस्यीय टीम बनाई गई है। योजना के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए अपर संचालक चंदन संजय त्रिपाठी के संयोजन में कमेटी तैयार की गई है। कमेटी में अपर संचालक हिमांशु शेखर, पीसी चौबे, प्राचार्य एसके त्रिपाठी, एसएस अग्रवाल, एसआर कमलेश, सुशील तिवारी, अमिताभ बनर्जी, सहायक प्राध्यापक वेणुगोपाल, जी घनश्याम को शामिल किया गया है। आदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन की वजह से अकादमिक कैलेंडर में देरी की संभावना जताते हुए वीडियो लेक्चर तैयार कराने को कहा है। ग्रेजुएशन के सिलेबस के मुताबिक वीडियो लेक्चर तैयार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here