Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 7 नये कोरोना के मरीज मिले….. एम्स लाने की तैयारी...

छत्तीसगढ़ में 7 नये कोरोना के मरीज मिले….. एम्स लाने की तैयारी चल रही सभी संक्रमित मरीजों की

565
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोेना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के 7 नये केस सामने आये हैं। सभी संक्रमित मरीज कटघोरा के बताये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गयी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में एक कोरोना का और मरीज देर रात कटघोरा से ही मिला था। जिसके बाद बाद उस मरीज के संपर्क में आये अन्य लोगों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था।

खबर के मुताबिक 7 नये केस आने के बाद कोरबा में हड़कंप मच गया है। जिन लोगों के कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आयी है, उनमें 5 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में अभी जितने भी कोरोना पाजेटिव केस हैं, वो सभी के सभी कोरबा के ही रहने वाले हैं। आज जिनकी रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो कोरबा को कटघोरा के मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा का कटघोरा इलाके में जिन-जिन लोगों का पाजेटिव रिपोर्ट आयी है, उन सभी का वास्ता एक सभी खास समुदाय से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here