Home छत्तीसगढ़ सोनिया गांधी लेंगी पीसीसी अध्यक्षों की बैठक

सोनिया गांधी लेंगी पीसीसी अध्यक्षों की बैठक

516
0
file photo

रायपुर। देश में छाए कोरोना संकट को लेकर आज एआईसीसी की अध्यक्षा सोनिया गांधी देश के सभी पीसीसी अध्यक्षों की बैठक लेंगी। इस बैठक में वे प्रत्येक राज्य की स्थिति से भी अवगत होंगी साथ ही पीसीसी द्वारा किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा करेंगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी आज शाम 4 बजे देश के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से वीडियो कान्फे्रंस करेंगी। इस बैठक में वे राज्यवार पीसीसी अध्यक्षों से चर्चा करेंगी। देश में छाए कोरोना संकट के बीच श्रीमती गांधी प्रत्येक पीसीसी प्रमुखों से यह जानेंगी कि उनके राज्य में वर्तमान में क्या स्थिति है। इससे निपटने के लिए कांग्रेस की ओर से ज्यादा उपाए किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य विषयों पर श्रीमती गांधी वीडियो कान्फे्रंस में चर्चा करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here