Home छत्तीसगढ़ होम आइसोलेशन में एक महिला की मौत, सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह,...

होम आइसोलेशन में एक महिला की मौत, सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह, कलेक्टर ने कहा- जांच रिपोर्ट निगेटिव, अफवाहों पर ध्यान न दें…

544
0

जगदलपुर:- महिला एवं संबंधित परिजनों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अटकलों पर विराम लगा , हालांकि तात्कालिक तौर पर इलाके को सुरक्षा के नाते प्रशासन ने सील कर दिया था जिससे संक्रमण संबंधी अफवाह तैरने लगी थी, जिला प्रशासन ने संजीदगी से मामले को निपटाया और कलेक्टर ने बाकायदा वीडियो जारी करके मामले को स्पष्ट किया। बताया कि कुल 24 सेम्पल कलेक्ट किये गए थे जिसमें 2 मृतकों के सैम्पल भी शामिल था, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, सभी नागरिक लॉकडाउन का पालन गम्भीरता से करें, बस्तर जिले में अब तक कोई प्रकरण संज्ञान में नही आया है। इस स्पष्टीकरण से सभी प्रकार की अफरा तफरी में विराम लग गया।

शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में रहने वाली एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शबीना बानो (40) का बेटा बीते दिनों अजमेर से रायपुर होते हुए वापस जगदलपुर पहुंची था. युवक की वापसी की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे परिवार को होम आइसोलेट कर दिया था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शबीना बानो की तबियत पिछले दो महीने पहले से ही खराब चल रही थी. मृतका को कफ की शिकायत के बाद मेकॉज में भर्ती कराया गया था. महिला की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई. महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे वार्ड को सील कर दिया है. इस वार्ड में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. पुलिस ने इस वार्ड में रहने वाले अभी लोगों को घर से बाहर नही निकलने की समझाइश दी है.

कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने बताया कि गुरुवार रात 3 बजे सांस में तकलीफ होने पर महिला को अस्पताल लाया गया था. महिला का बेटा अजमेर से लौटा था. संदेह के आधार पर दोनों का टेस्ट लिया था. जांच के बाद दोनों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी. जिले में कुल 24 सैंपल लिए गए थे. उनके परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए थे. उनके भी सैंपल निगेटिव आया है. किसी भी स्थिति से बचने के लिए क्षेत्र को सील किया गया था. वहीं ककनार क्षेत्र में जो बालक की मौत कल हुई थी. उसकी हैदराबाद की ट्रैवल हिस्ट्री थी. इसे देखते हुए उसे आइसोलेशन में रखा गया था. बालक का टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here