रायपुर। लॉकडाउन में लोगों को अनाज सहित अन्य भोजन सामग्री बजरंग दल की ओर से वितरित की जा रही है। बंजारी प्रखण्ड सह संयोजक प्रिंस सिंह परमार ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान उनकी ओर से अब तक 1000 से ज्यादा परिवारों को हफ्ते भर का राशन उपलब्ध कराया गया है। इसमें 10 किलो चावल, हरी सब्जियां आलू प्याज, सोयाबीन बड़ी और 200 मास्क जरूरतमंदों सहित बेसहारा लोगों को दिया गया है। बजरंग दल के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम बीरगांव में यह कार्य कर रही है। प्रिंस परमार ने जनता से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें इससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।



