Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के मुस्लिम जमातों से कोरोना जांच कराने की अपील- फिरोज खान

छत्तीसगढ़ के मुस्लिम जमातों से कोरोना जांच कराने की अपील- फिरोज खान

543
0

भिलाई। छत्तीसगढ़ जमीयत उलेमा, हिन्द एवं छत्तीसगढ़ तबलीगी जमात के संयोजक मुहम्मद फिरोज खान ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना महामारी के बचाव हेतु उठाए जा रहे सभी कदमों का जमात पूरी तरह साथ देते हुए पालन कर रही है।
उन्होने आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ के ऐसे सभी लोग जो दिल्ली सहित कहीं से भी मार्च माह मे जमात में समय देकर लौटें है वे सभी बिना देर किए तत्काल अपने-अपने इलाके की अस्पतालों मे जाकर अपनी मेडिकल जांच करवाए तथा उस इलाके के थाने मे भी सूचना देवें।

उन्होंने कहा है कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं बल्कि शासन-प्रशासन द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए उठाए जा रहे हर कदम का स्वागत व समर्थन करने का है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सामाजिक समरसता कायम रखते हुए कोरोना संक्रमण के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं, निश्चित ही हम कोरोना को हराएंगे और मानवता की जीत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here