स्वास्थ्य मंत्लाय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 796 नए केस सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है. वहीं एक दिन में 141 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अबतक कुल 857 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब तक कुल 308 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.
ICMR ने कहा कि कल तक हमने 2 लाख 6 हजार 212 टेस्ट किए. चिंता की कोई बात नहीं है. हम अगले 6 हफ्ते तक आसानी से टेस्ट कर सकते हैं.



