देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है. देश में कोरोना के कुल 10363 मरीज हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना भी तक 339 लोगों की जान ले चुका है. देश में 8988 मरीजों की इलाज चल रहा है तो वहीं 1035 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2334 केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 160 हो गया है.
India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 10,363 (including 8988 active cases, 1035 cured/discharged/migrated and 339 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/Ie7tMvDstv
— ANI (@ANI) April 14, 2020



