Home मनोरंजन लॉकडाउन: अलग-अलग कमरों में हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया?

लॉकडाउन: अलग-अलग कमरों में हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया?

490
0

कारोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन में टीवी के सिलेब्‍स भी घर पर ही समय बिता रहे हैं। दिव्‍यंका त्र‍िपाठी अपने प्‍यारे पतिदेव विवेक दहिया के साथ लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। लेकिन लगता है एक ही घर में रहते हुए भी यह क्‍यूट कपल अलग-अलग कमरों में है! ऐसा हम नहीं खुद दिव्‍यांका त्रिपाठी कह रही हैं।

दिव्‍यांका ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर किया है, जिसमें वह लिखती हैं कि वो विवेक को बहुत मिस कर रही हैं। जी हां, दिव्‍यांका ने यह भी लिखा है कि विवेक अलग कमरे में हैं और वह दोनों के बीच की इस दूरी को बर्दाश्‍त नहीं कर पा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B-16DhAnW1Q/?utm_source=ig_web_copy_link

दिव्‍यांका ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘हनी बनी… अब जब हम अलग-अलग कमरे में हैं, मैं आपको मिस कर रही हूं। इस भावना का कोई अंत नहीं है… शुक्र है।’

टिकटॉक पर भी ऐक्‍ट‍िव हैं दोनों

https://www.instagram.com/p/B-ZKHAnn_1W/?utm_source=ig_web_copy_link

वैसे, दिव्‍यांका और विवेक लॉकडाउन में Tiktok पर अपने फैन्‍स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। दिव्‍यांका आख‍िरी बार ‘ये है चाहतें’ सीरियल में नजर आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here