Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया

राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया

543
0

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होनें अपने निवास में डॉ. अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीडि़तों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here