Home छत्तीसगढ़ कोरबा के कटघोरा से दो और नागरिक कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीज हुए...

कोरबा के कटघोरा से दो और नागरिक कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 33…. 23 का इलाज जारी, 10 ठीक हो गए

501
0
file photo

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में दो नागरिक कोरोना के ताजा शिकार हुए हैं. दोनों ही कोरबा के कटघोरा के रहने वाले हैं. ऐसा बताया जा रहा है. एम्स के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो मरीज में से एक महिला 50 वर्ष और एक पुरुष 41 वर्ष है. 12 मार्च को इनका सैंपल लिया गया था और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती है, जबकि दूसरे को एम्स लाया जा रहा है. इस प्रकार कटघोरा में अकेले संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गई है जबकि कोरबा जिले में कुल संख्या 25 हो गई है. जबकि छत्तीसगढ़ में कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है. 10 मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी कुल 23 मरीजों का इलाज जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here