Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 नये मरीज मिले, 3 स्वस्थ होकर  घर...

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 नये मरीज मिले, 3 स्वस्थ होकर  घर लौटे

448
0
  •  प्रदेश में अब कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज शेष, सभी का एम्स रायपुर में इलाज जारी
  •  वर्तमान में राज्य में 75837 लोग होम क्वारेंटीन में

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज कोरोना को लेकर एक बुरी और एक राहत भरी खबर सामने आयी है। बुरी खबर में कटघोरा में 02 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, वहीं राहत भरी खबर है यह कि कोरोना संक्रमित 03 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गये है। इस तरह प्रदेश में अब सिर्फ 20 कोरोना संक्रमित मरीज है जिनका एम्स रायपुर में इलाज जारी है।   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा 14 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जारी बुलेटिन में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1773084 पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111652 तक जा पहुंची है।

भारत देश की बात करें तो कोरोना वायरस से 32 राज्य प्रभावित है जिनमें संक्रमित मरीजों की संख्या 9352 से बढ़कर अब 10815 हो गई है, वहीं इस संक्रमण से मृतकों की संख्या 324 से बढ़कर 353 पहुंच गई है। यानी पिछले 24 घंटे के दौरान भारत में 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।  छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस के कुल 4821 संभावित लोगों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है इनमें अभी तक 4319 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुई है तथा 469 की जांच जारी है।

प्रदेश के कटघोरा में आज कोरोना संक्रमित 02 नये मरीज मिले है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 33 कोरोना से संक्रमित पाये गये है, इनमें 10 मरीज पहले ही स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गये है, वहीं आज मंगलवार को 03 और मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह 33 संक्रमित मरीजों में अब तक 13 डिस्चार्ज हो चुके है, जबकि 20 मरीजों का अभी भी एम्स रायपुर में इलाज जारी है। प्रदेश में अभी भी 75837 लोग होम क्वारेंटीन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here